बीबीएन : जगत सिंह -हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा प्रदेश में बेहतर सुविधा जनता को देने के बड़े-बड़े दावे तो किए जा रहे हैं,लेकिन इन दावों की पोल नालागढ़ में एचआरटीसी की बस खोल रही है ।
बता दें कि नालागढ़ की बस बारिश में सवारियों को लेकर उन्ना की तरफ जाने लगी तो दभोटा के पास बस से बारिश का पानी टपकना शुरू हो गया । जिसके कारण बस में सवार एक व्यक्ति द्वारा एचआरटीसी की बस की छत से टपकते हुए पानी की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह सोशल मीडिया पर एचआरटीसी की बस की वीडियो खूब वायरल हो रही है और एक बार फिर एचआरटीसी के दावों की पोल खोलती हुई है वीडियो दिखाई दे रही है ।
आरएम ने जल्द बसों की रिपेयर करने का दिया हवाला
इस बारे में नालागढ़ एचआरटीसी के आरएम ने जल्द बसों की रिपेयर करने का हवाला दिया है और कहा है कि जल्द ही जिस जिस बसों छतों में दिक्कत है, उन्हें जल्द रिपेयर करवाया जाएगा और लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दें कि ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पहली बार वायरल नहीं हुआ । इससे पहले भी कई नालागढ़ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से छतों से पानी टपकने की वीडियो वायरल हो चुका है । एक बार फिर इस वायरल वीडियो के बाद अधिकारी बसों की रिपेयर का हवाला देते हुए नजर आ रहे हैं और देखना होगा कि कब इन बसों की खस्ता हालत को सुधारा जाता है और कब सवारियों को आ रही परेशानियों से निजात मिलती है।
