By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शारदीय नवरात्रि: मां नैना देवी मंदिर के चमत्कार जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Pics)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > शारदीय नवरात्रि: मां नैना देवी मंदिर के चमत्कार जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Pics)
festivalhimachal

शारदीय नवरात्रि: मां नैना देवी मंदिर के चमत्कार जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Pics)

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/30 at 3:07 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: शारदीय नवरात्रि के चलते मां नैना देवी के दर में हर रोज सैकड़ों श्रद्वालुओं का तांता लगा रहता है। ऐसे में कोविड-19 की गाइडलाइन को पूरा करते हुए श्रद्वालुओं को माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं। यहां नवरात्रि के दौरान हजारों लोगों ने माता के दर्शन किए। नैना देवी मंदिर में हवन कुंड और पवित्र ज्योतियां यहां की खासियत मानी जाती है। आंधी, तूफान, बारिश के दौरान अकसर मंदिर में दिव्य ज्योतियां प्रज्ज्वलित होती हैं। यह ज्योतियां पीपल के पत्तों, झंडों यहां तक की भक्तों की हथेलियों तक आ जाती हैं।
हवन कुंड में समाहित हो जाती है विभूति

नैना देवी मंदिर में एक ऐसा हवन कुंड है जिससे हवन एवं यज्ञ से उत्पन्न होने वाली विभूति को बाहर नहीं निकाला जाता। हवन इसी कुंड में समाहित हो जाता है और अपने आप ही साफ हो जाता ह। कहा जाता है कि 500 वर्ष पुराना यह हवन कुंड है, जिसमे विभूति बाहर नही निकाली जाती है। आज तक कि किसी भी श्रद्वालु के इस हवन कुंड में माथा न टेकने पर उसकी यात्रा सफल नहीं मानी जाती है।
मां भवानी ने गुरू गोबिंद सिंह को दिए थे

सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने भी यहां तपस्या व हवन किया था। उनकी तपस्या से खुश होकर मां भवानी ने गुरू गोबिंद सिंह को दर्शन दिए और उन्हें तलवार भेंट की। साथ ही उन्हें विजयी होने का वरदान दिया था। मां का आशीर्वाद पाकर उन्होंने मुगलों को पराजित किया था। कहा जाता है कि आनंदपुर साहिब की ओर जाने से पहले गुरु गोबिंद सिंह ने अपने तीर की नोक से तांबे की एक प्लेट पर अपने पुरोहित को हुक्मनामा लिखकर दिया, जो आज भी नैना देवी के पंडित के पास सुरक्षित है। ऐसी भी मान्यता है कि जिस समय महिषासुर राक्षस और नैना देवी के बीच युद्ध होने पर मां ने उसे वरदान दिया कि मेरे हाथों मृत्यु होने के कारण तू एक क्षण के लिए भी मेरे चरणों से अलग नहीं होगा, जहां मेरा पूजन होगा वहां पर तुम भी पूजे जाओगे। तब से यहां माता जगदंबा भी विरामजान है। यह स्थान एक सिद्ध पीठ के नाम से भी जाना जाता है।
इसलिए पड़ा यहां का नाम नैना देवी

कथाओं के अनुसार, देवी सती ने खुद को यज्ञ में जिंदा जला दिया, जिससे भगवान शिव व्यथित हो गए। उन्होंने सती के शव को कंधे पर उठाया और तांडव नृत्य शुरू कर दिया। इससे स्वर्ग में सभी देवता भयभीत हो गए। इस पर उन्होंने भगवान विष्णु से अपने चक्र से सती के शरीर को 51 टुकड़ों में काटने का आग्रह किया। भगवान विष्णु के सती के शरीर को काटने पर उनकी आंखे इस जगह पर गिरी थी। जिसके बाद से ही यहां का नाम नैना देवी पड़ा।

admin September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ईवीएम ओर वीवीपैट से कैसे करें मतदान, युवाओं को दिया जा रहा यह ज्ञान
Next Article IIT मंडी के शोध में खुलासा, इस डिवाइस के जरिए जानलेवा ब्रेन स्ट्रोक का लगेगा पता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?