संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम का चुनाव जोर पकड़ चुका हैं। नामांकन प्रकिया के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नामांकनों की छटनी व नाम वापसी के बाद चुनाव आयोग की तरफ से जारी सूची में अब नगर निगम शिमला में 34 वार्डों में 102 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे और 102 लोगों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं।L
चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की आपराधिक व आर्थिक स्थिति उनकी ओर से भरे गए एफिडेविट से स्पष्ट हो गई हैं। नगर निगम शिमला चुनाव में 22 प्रत्याशियों की संपति करोड़ो में हैं, लेकिन इसमें रोचक बात यह है कि इन करोड़पतियों के बीच एक लोकगायक चंदा मांग कर निगम चुनाव लड़ रहा हैं। सौ से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची में जहां एक तरफ दो दर्जन के करीब उम्मीदवार संपति के मामले में करोड़ पति हैं, वहीं करोड़पतियों की इस सूची के बीच एक उम्मीदवार ऐसा भी है जो जनता से आर्थिक सहयोग मांग कर चुनाव लड़ रहा हैं।
हिमाचली संस्कृति की लोकगायकी में प्रदेश भर में मशहूर लोकगायक कपिल शर्मा नगर निगम शिमला के वार्ड नं 24 सांगटी से सीपीआईएम की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जताया है जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व का तहदिल से आभार व्यक्त करते है लेकिन उनकी पार्टी सर्वाहारा वर्ग की पार्टी हैं जनता से सहयोग लेकर उनके हितों की लड़ाई लड़ते हैं,इसलिए उन्होंने भी लोगों से अपील की है कि लोग उन्हें आर्थिक सहयोग करें । लोगो के उस आर्थिक सहयोग से ही लोगों के लिए वह चुनाव लड़ेंगे।
उउन्होंने कहा कि आजकल राजनीति में नेता लोग चंद पूंजीपतियों से चंदा लेकर चुनाव लड़ते है और बाद में उन्ही पूंजीपतियों के लिए ठेके देकर कार्य करते है वो भी ऐसा कर सकते है लेकिन उनकी पार्टी व समझ इसकी इजाजत नहीं देती, इसलिए वह आम जनता से चंदा लेकर चुनाव लड़ रहे हैं ताकि कल के लिए वो लोग उनका कॉलर पकड़ कर भी पूछ सके कि उससमय यह वादे आपने किए थे आज इन वादों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हो सकते है लेकिन वह इसके साथ सामाजिक व सांस्कृतिक व्यक्ति भी हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए पेशा नहीं हैं बल्कि एक सेवा का माध्यम हैं। पेशे से वो एक लोकगायक है और अपने निजी जीवन का जीवनयापन अपने पेशे से आसानी से कर सकते है लेकिन पिछले करीबन 17 सालों से सांगटी में रह रहे है और यहीं से छात्र जीवन से राजनीतिक व सामाजिक कार्यो में सक्रिय हैं। अब जब पार्टी ने विश्वास जताया है तो जनता से जनता की लड़ाई के लिए सहयोग मांग रहे है और वो शुक्र गुजार है कि जनता उनकी अपील बढ़चढ़कर सहयोग कर भी रही हैं, जिसके लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
