राकेश, ऊना(TSN): सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर अब देश में राजनीति माहौल भी गरमा गया है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि की ओर से सनातन धर्म पर की गई अ+भद्र टिप्पणी को लेकर अब शिवसेना भी इस मामले में कूद पड़ी हैं। शिवसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने ऊना में प्रेसवार्ता कर सनातन धर्म पर की गई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि की ओर से की गई अ+भद्र टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर उस पर केस दर्ज करने की मांग की हैं।
शिव दत्त वशिष्ठ ने कहा है की उदयनिधि की ओर से सनातन धर्म पर की गई अ+भद्र टिप्पणी सनातन समाज और हिंदू धर्म के लिए कुठाराघात है जितने भी धर्म निकले है वह सभी सनातन से ही निकले हैं। उन्होंने कहा है शिव सेना इसका कड़ा विरोध करती हैं। शिवसेना इसको लेकर आने वाले समय में देश और प्रदेश भर में उग्र प्रदर्शन करेगी। वहीं उन्होंने इंडिया दल में मौजूद सभी दलों को सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर चुप रहने को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा है कि आज सनातन धर्म पर टिप्पणी की गई हैं। अगर यह टिप्पणी किसी और धर्म के प्रति की गई होती तो आज देश में माहौल कुछ और होता। उन्होंने कहा की यह सभी संगठन बताएं कि वह इस मामले में चुप क्यों हैं ? उन्होंने कहा की सनातन धर्म शांत है लेकिन वह उ+ग्र भी हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में उदय निधि पर केस दर्ज किया जाए अन्यथा शिवसेना उदयनिधि पर भी कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ ने शिवसेना के यूबीटी उद्यव पर सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया न दिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
