विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में समनोल परिवार क़ई ओर से श्रीमद् 108 भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुवात बुधवार को चिंतपूर्णी में भव्य शोभायात्रा निकाल कर की गई। आयोजन की पूर्व संध्या पर शिव मंदिर भरवांई से लेकर कथा स्थल तक शोभा यात्रा का निकाली गई। ह शोभायात्रा भरवांई ,रेही,नया बस स्टैंड चिंतपूर्णी,चिंतपूर्णी बाजार से होकर आयोजन स्थल तक पहुंची।
शोभायात्रा के दौरान पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर डांडिया भी किया गया। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। शोभा यात्रा समाप्त होने के बादभक्तों में प्रसाद वितरित किया गया और शोभायात्रा में पहुंचे लोगों ने स्वामी स्वयंमानंन्द गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया।
बता दें कि यह श्रीमद् 108 भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ 1 दिसंबर से लेकर 7 दिसंबर तक आयोजित होगा। रोजाना 2:30 बजे से लेकर 5 बजे तक स्वामी स्वयंमानंन्द गिरि महाराज अपना प्रवचन देंगें। 8 दिसंबर को पूर्ण आहुति होगी।
