मंडी (सीमा शर्मा): भारी बरसात की वजह से हिमाचल में जहां हर जगह रोड को खासा नुक्सान पहुंचा है। वहीं मंडी जिला का बाड़ी भी इससे अछूता नहीं रहा। मंडी के बाड़ी में कई जगह रोड को खासा नुकसान पहुंचा, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने इसे बहाल नहीं करवाया, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है, जहां बच्चों को स्कूल कालेज जाने में दिक्कतें पेश आ रही है। वहीं परिजनों को भी दो चार होना पड़ रहा है। रोड़ की समस्याओं को लेकर बाड़ी की महिलाओं ने डीसी मंडी को ज्ञापन भी सौंपा।
महिलाओं में राजनैतिक पार्टीयों के प्रति खासा रोष भी देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि बसें न चलने की वजह से रोज उनके बच्चों को स्कूल कालेज जाने में दिककतें आ रही है। इतना ही नहीं बच्चों के साथ साथ हर परिवार का सदस्य परेशान हो रहा है। महिलाओं में इस दौरान प्रशासन और सदर विधायक के साथ-साथ हर पार्टी के लोगों के प्रति गुस्सा देखने में मिला।
महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि जब किसी को भी वोट चाहिए होते हैं तो सब गांव में हाथ जोड़-जोड़ कर आते है और जब लोगों को दिक्कते होती है तो फिर उन्हें वो नजर नहीं आती। उन्होंने सीधा मुख्यमंत्री पर अटैक करते हुए कहा कि वोट मांगने तो हर जगह जाते हैं, अब लोगों को दिक्कतें है तो अब कहां है जयराम ठाकुर और दूसरी पार्टी के लोग।
