मंडी/परी शर्मा: महिला राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सिरमौर की सूर्यांशी शर्मा प्रथम रही है। वही दूसरे स्थान पर हमीरपुर की पलक ठाकुर, तीसरे स्थान पर शिमला की किरण और चौथे स्थान पर हमीरपुर की आरुषि ठाकुर ने अपना स्थान बनाया। जिला सिरमौर शतरंज संघ द्वारा दो दिवसीय महिला राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दून वैली स्कूल पांवटा साहिब में किया था। जिसका समापन समारोह स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने किया।
इस मौके पर संघ की अध्यक्षा शैलजा ठाकुर ने बताया कि पहले चार स्थानों को अर्जित करने वाले इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ और मुख्य आर्बिटर की भूमिका में अमित शर्मा एवम आर्बिटर की भूमिका में अनूप शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा सिरमौर को शतरंज के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर लाना हमारे संघ का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर भी उपस्थित रहे।
