मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में मौसम में हुए बदलाव के चलते जिला चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर हिमपात हो रहा हैं। चंबा जिला के तीसा और सलूणी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही हैं जिसके चलते जिला भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। यहां तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात होने से लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं।
बर्फ़बारी से जहां एक तरफ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं, तो वहीं दूसरी और लोगों को काम करने में परेशानी आ रही हैं, लेकिन इस बर्फबारी से किसान-बागवान खुश हैं। पहाड़ी इलाकों में सेब के बगीचों के लिए अधिक बर्फबारी लाभदायक सिद्ध होती हैं। इन दिनों बागवानों ने सेब के बगीचों की प्रूनिंग करवाई है उसके किए अधिक बर्फबारी जरूरी हैं, ऐसे में अब जब जिला में बर्फबारी हो रही है तो इससे बागबान और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फ़बारी होने से समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया हैं,हालांकि आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह से मौसम रहने वाला हैं जिसके चलते लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ सकता हैं।
जिला के किसानों बागवानों का कहना है कि पहाड़ों पर देर रात से ही भारी बर्फबारी हो रही हैं। इसे जहां किसानी और बागवानी के लिए बेहतर माना जाता हैं तो वहीं दूसरी और ठंड भी काफी बढ़ चुकी हैं, जिसके चलते परेशानी भी बढ़ने लगी हैं, लेकिन बागवानों के लिए राहत की बात यह है कि बर्फबारी होने से उनकी सेब की फसल अच्छी होगी और सेब के पौधों के लिए बर्फबारी खाद का काम करेगी।
