अनिल नेगी,किन्नौर: प्रदेश में मंगलवार से एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली हैं। मौसम के बदलते ही प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में सुबह से ही बर्फबारी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया हैं। जिला के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी लगातार हो रही है जिसके चलते सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी हैं। किन्नौर जिला में सुबह से ही बर्फबारी क़ा दौर जारी हैं। सड़क पर बर्फ की चादर बिछने से वाहनों के टायर फिसलने लगे हैं। जिला में बर्फबारी के बाद अभी तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है और जिला के निचले इलाकों में भी इस मर्तबा बर्फ़ के फांहे गिर रहे हैं, जिससे इलाकों में भी ठंड बढ़ गई हैं।
किन्नौर जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में दो से ढाई इंच बर्फबारी तो निचले इलाकों मे भी बर्फ की मोटी चादर ज़मीन पर बिछ गई हैं। जिला प्रशासन ने बर्फबारी के चलते पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी हैं। वहीं बर्फ की गति तेज़ होते ही प्रशासन ने जिला के तीनो खंडो में बड़ी बड़ी मशीनरी तैनात कर दी हैं,ताकि बर्फबारी के बाद अवरुद्ध सड़क मार्गों को तुरंत बहाल किया जा सके। इसके अलावा प्रशासन ने पर्यटकों को जिन भी पर्यटन क्षेत्रों में वे रुके हुए हैं, उन्ही स्थानों में मौसम अनुकूल होने तक रुकने क़ा आग्रह किया हैं,ताकि बर्फबारी की आपदाओं से पर्यटकों को नुकसान न हो।
किन्नौर जिला में बर्फबारी की गति जिस प्रकार से तेज़ हो रही हैं उससे बागवान व किसान यही उम्मीद लगा रहे हैं कि यह बर्फ अधिक हो और बगीचों में चिलिंग आवर का समय पूरा हो क्योंकि इससे पूर्व जिला में बहुत ही कम बर्फबारी हुई जो बागवानों व किसानों के लिए नाकाफी हैं।
