मंडी : परी शर्मा – मंडी में बीते शुक्रवार देर रात ट्रक हादसा में घायल हुए अशोक की परिवार की अर्थिक स्तिथि बेहद ही खराब हैं। अशोक कुमार का आपातकाल मे हिम केयर कार्ड बनवा दिया गया हैं। जिससे परिवार को कुछ राहत मिल रही है, 9 लेकिन परिवार को अभी भी सहायता की जरूरत है। वही न्यू लाइफ लाइन संस्था ने परिवार को 5100 की मदद पहुचाई है। इलाज के लिए करीब एक से डेढ लाख का खर्चा और होना है।
मंडी में बीते शुक्रवार देर रात हुआ था ट्रक हादसा
बीते शुक्रवार देर रात 10 बजे मंडी मे एक दर्दनाक ट्रक हादसा सामने आया था । जिसमें 27 वर्षीय एक युवा की मौत हो गई थी तो,वही दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहा पर घायल युवक का उपचार चल रहा है। आज न्यू लाइफ लाइन संस्था द्वारा घायल अशोक कुमार से मुलाकात की और हाल जाना। संस्था से की बात चित से पता चला कि रमेश कुमार बेहद ही गरीब परिवार से संबध रखता है। अशोक के पिता भी ट्रक चालक हैं और जैसे तैसे पिता पुत्र अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार देर रात हुए हादसे मे घायल हुए अशोक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की अर्थिक स्तिथि बेहद ही खराब हैं और इलाज मे बहुत परेशानियां आ रही है। अशोक कुमार का आपातकाल मे हिम केयर कार्ड बनवा दिया गया हैं, जिससे परिवार को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन परिवार को अभी भी सहायता की जरूरत है।
न्यू लाइफ लाइन संस्था ने की मदद
मंडी जिला की न्यू लाइफ लाइन संस्था के संस्थापक डॉ आनंद कागरा, उपाध्यक्ष दीपक चोहान और अमन कुमार ने हाल जाना। जिसके बाद रमेश कुमार को 5100 की आर्थिक सहायाता की गई। संस्था एवं परिवार ने दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। इलाज के लिए करीब एक से डेढ लाख का खर्चा और होना है।
