विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के लिए क़ई दुकानें भी इस विस्तारीकरण की भेंट चढ़ रही हैं। ऐसे में प्रशासन इन दुकानदारों से अपनी दुकानें देने की आग्रह भी कर रहा हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अपनी दुकानें देने के लिए एसडीएम विवेक महाजन ने की दुकानदारों से नेगोशिएशन बैठक की। बैठक में कुछ दुकानदारों ने सहमति जताई तो कुछ ने असहमति।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार के भव्य भवन निर्माण के लिए दूसरे चरण में अपनी दुकानें देने के लिए एसडीएम विवेक महाजन की अध्यक्षता में नेगोशिएशन कमेटी ने दुकानदारों के साथ बाबा श्री माई दास सदन चिंतपूर्णी में बैठक की गई। इस बैठक के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दुकानों की खरीदारी के लिए 6 दुकानदारों से मीटिंग की गई हैं। इन दुकानदारों से पहले भी नेगोशिएशन बैठक की गई थी जिसमें दुकानदारों ने अपना जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा था। आज उन दुकानदारों से दुकानें देने के बारे में पूछा गया तो दो दुकानदारों ने अपनी दुकानें देने के लिए सहमति जताई और दो दुकानदारों ने असहमति जताई हैं।इसके अलावा दो दुकानदार बैठक से अनुपस्थित रहे।
