By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में नया बस स्टैंड और नशामुक्ति रैली पर बोले युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कहा—‘सरकार कर रही ठोस बदलाव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में नया बस स्टैंड और नशामुक्ति रैली पर बोले युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कहा—‘सरकार कर रही ठोस बदलाव
himachalpolitical

हमीरपुर में नया बस स्टैंड और नशामुक्ति रैली पर बोले युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कहा—‘सरकार कर रही ठोस बदलाव

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/09 at 4:19 PM
Share

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष (मीडिया विभाग) डॉ. चंदन ठाकुर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, नशामुक्ति और अवसंरचना विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

डॉ. ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर महाविद्यालय को विकसित महाविद्यालय के रूप में उन्नत करने संबंधी अधिसूचना जारी होना सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इससे जिले में उच्च शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा तथा विद्यार्थियों, विशेषकर विज्ञान वर्ग के छात्रों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक प्रयोगशालाएं, संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय युवाओं के लिए स्थानीय शैक्षणिक अवसरों को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।उन्होंने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या, खासकर चिट्टे के प्रसार पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इस नशे का दुष्प्रभाव युवाओं पर तेजी से बढ़ा है। डॉ. ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और इसके तहत राज्यभर में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 16 दिसंबर, मंगलवार को हमीरपुर में एक बड़ी नशामुक्ति रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को शामिल होने का आग्रह किया गया है।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में नया बस स्टैंड निर्माणाधीन है, जो पूरा होने पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। यह बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं, कार्यालयों और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों से सुसज्जित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समग्र विकास, शिक्षा सुधार और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

TAGGED: Hamirpur Youth congress former president
Chandrika December 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इंदौरा उत्सव में सांस्कृतिक भव्यता के साथ युवाओं को नशामुक्ति का दिया जाएगा संदेश
Next Article हिमाचल में ‘हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट’ के तहत अब निजी भूमि पर भी होगा पौधारोपण, 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?