बद्दी : जगत सिंह- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का बद्दी पहुंचने पर यूथ इंटक के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बददी के प्रवेश द्वार पर यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चौहान के नेतृत्व में यूथ इंटक के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री करना धनीराम शांडिल ने बद्दी के एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया और एसपी बद्दी मोहित चावला द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को एक वीडियो दिखा कर उनके कार्यकाल के दौरान करवाई गई उपलब्धियों के बारे में भी अवगत करवाया गया।
35 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी ड्रग टेस्टिंग लैब
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल नें 35 करोड़ की लागत से बनाई जा रही ड्रग टेस्टिंग लैब का भी निरीक्षण किया। आपको बता दें कि ड्रग्स टेस्टिंग लैब का फायदा प्रदेश के सभी फार्मा कंपनियों को मिलेगा क्योंकि पहले दवाओं के सैंपल चेक करने के लिए सैंपल बाहर भेजे जाते थे , लेकिन अब टेस्टिंग लैब बनने से प्रतिवर्ष 5000 दवाओं की टेस्टिंग हिमाचल प्रदेश के बद्दी में ही उपलब्ध हो जाएगी जिसके कारण समय की भी बचत होगी।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि बददी में सबसे ज्यादा फार्मा की कम्पनिया है और काफी मजदूर इनमें कार्य करते है और इनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने कोने में अब सभी लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर अस्पताल में 80 फीसदी से अधिक स्टाफ होगा ताकि लोगो को बीमारी के इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भी दावा किया है।
