राकेश,ऊना: ऊना के डिग्री कॉलेज में आयोजित 3 दिवसीयराज्यस्तरीय बैडमिंटन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुमान ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना और राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के बीच हुआ, जिसमें ऊना की टीम ने राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
दूसरा सेमीफाइनल राजकीय महाविद्यालय चकमोह और राजकीय महाविद्यालय संजौली के बीच खेला गया था, जिसमें राजकीय महाविद्यालय संजौली ने राजकीय महाविद्यालय चकमोह को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा शिमला की टीम ने राजकीय महाविद्यालय चकमोह की टीम को हराकर प्रतियोगिता का तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने अपने करकमलों द्वारा सभी विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
