बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर का राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला शुरू हो गया है। मेले के शुभारंभ मौके पर मंडल आयुक्त राखील काहलों ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना व बैल पूजन के बाद शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एडीसी डा. निधि पटेल, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एसडीएम अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, पूर्व विधायक सदर बंबर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
शोभा यात्रा ढोल नगाढ़ों के साथ लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुई व लुहणू मेला मैदान में संपन्न हुई। यहां पर मुख्य अतिथि ने खूंटी गांडी वहीं, पूजा अर्चना भी की। साथ ही बैल पूजन भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का परिचायक हैं। वहीं, मेले आपसी भाईचोर का प्रतीक भी होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि इस तरह के कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएं।
