राहुल चावला, धर्मशाला: रिजनल फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी (आरएफएसएल) नॉर्थन रेंज धर्मशाला ने मंगलवार को अपना स्थापना दिवस मनाया है। इस अवसर पर क़ई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बैंगलोर, कर्नाटक, सहित अन्य राज्यों के 10 से 15 छात्र भी लेबोरेटरी में पहुंचे, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
आरएफएसएल धर्मशाला की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मीनाक्षी महाजन ने बताया कि वर्ष 2015 से यह स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान साल भर अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। वहीं चार्ट मेकिंग, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर रोड़ मैप भी तैयार किया जाता है और प्रयास किया जाता है कि उसे लागू किया जाए।
