By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कोलडैम प्रभावित क्षेत्र में मछुआरों को किया जागरूक, बांटी गई मछली पकड़ने की किटें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कोलडैम प्रभावित क्षेत्र में मछुआरों को किया जागरूक, बांटी गई मछली पकड़ने की किटें
himachal

कोलडैम प्रभावित क्षेत्र में मछुआरों को किया जागरूक, बांटी गई मछली पकड़ने की किटें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2022/12/13 at 6:02 PM
Share
बिलासपुर/सुभाष ठाकुर-कोलडैम प्रभावित क्षेत्र में मछुआरों के लिए दो दिवसीय जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर एनटीपीसी कोलडैम की ओर से मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरो में जहां कोलडैम  जलाशय में कार्य कर रहे मछुआरों को मछली पालन से संबंधी जानकारी दी जाएगी । वहीं, नवीन तकनीक से मछली व्यापार को बढ़ावा देने बारे भी जानकारी प्रदान की जाएगी ।
लोग अपना सकते हैं स्वरोजगार 
 मत्स्य विभाग ने  पहले दिन कोलडैम प्रभावित क्षेत्र के कसोल गांव में शिविर लगाया ।  कार्यक्रम में एनटीपीसी के चीफ जनरल मैनेजर कुलविंद्र सिंह बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोलडैम जलाशय में पैदा हो रही मछली को पकड़ कर प्रभावित क्षेत्रों के लोग अपना स्वरोजगार अपना सकते हैं और इस काम में एनटीपीसी उनका पूरा सहयोग करेगी ।
कोलडैम की झील पर्यटकों के  आकर्षण का प्रमुख  केंद्र बनेगी
 एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर राजीव सहदेव ने कोलडैम के विस्थापितों को लेकर चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोलडैम जलाशय से प्रभावित हुए विस्थापितों  को  इस क्षेत्र में पर्यटन और अन्य गतिविधियों को संचालित करने और बढ़ावा देने  में एनटीपीसी द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार के साथ  आने वाले समय में कोलडैम की झील पर्यटकों के  आकर्षण का प्रमुख  केंद्र बनेगी।  जिसके लिए युवाओं को अभी से इस क्षेत्र में पर्यटन को लेकर अपनी योजनाएं भी तैयार करनी चाहिए ताकि उनके लिए स्वरोजगार पैदा हो सके। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे कोलडैम जलाशय से अपने  मछली व्यापार को बढ़ावा दें जिससे उन्हें घर के समीप ही आर्थिक लाभ मिल सके।
कोलडैम जलाशय में मछली उत्पादन की बहुत संभावनाएं
 मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक श्याम लाल शर्मा ने  कहा कि कोलडैम जलाशय में मछली उत्पादन की बहुत संभावनाएं हैं और इस जलाशय से प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवा मछली व्यवसाय अपना कर स्वरोजगार  पैदा कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के सौजन्य से यह मछुआरा जागरूकता शिविर कोलडैम जलाशय के कसोल, बेरल और सुन्नी तत्तापानी प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं।
 
इस अवसर पर एनटीपीसी और मत्स्य विभाग की ओर से सभी मछुआरों को मछली पकड़ने के जाल के साथ साथ प्रोत्साहन राशि भी भी प्रदान की गई।  वही, कसोल सोसाइटी के प्रधान अनिल गौतम ने अपने सभी सदस्यों की ओर से इस जागरूकता शिविर लगाने के लिए  मत्स्य विभाग और एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।  इस जागरूकता शिविर में बहौट कसोल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से दर्जनों मछुआरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एनटीपीसी के सहायक मैनेजर पूर्ण सिंह तथा कसोल क्षेत्र के मत्स्य अधिकारी अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
 
TAGGED: Fishermen aware
Chandrika December 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ओपीएस को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री ने घेरी कांग्रेस सरकार, उठाया बड़ा सवाल
Next Article आरएफएसएल नॉर्थन रेंज धर्मशाला में जुटे विभिन्न राज्यों के छात्र, प्रतियोगिताओं में लिया भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?