शिमला (एकता): हिमाचल में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही मुश्किलें थोड़ी ही देर में खत्म होने वाली हैं। कांग्रेस की जीत के बाद हिमाचल में नए सीएम का ऐलान होने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
कांग्रेस हाईकमान सुक्खू के नाम का ऐलान कर सकती है। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। थोड़ी ही देर में बैठक के बाद सीएम के नाम की घोषणा होगी।
