सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: प्रदेश में पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अपने अभियान में लगातार पुलिस को सफलता मिल रही हैं। आए दिनों नशे की खेप बरामद की जा रही हैं। वहीं बुधवार रात को बिलासपुर थाना सदर की पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान कुल्लू की ओर से आ रही एक गाड़ी में सवार व्यक्तियों से चरस बरामद की हैं।
पुलिस ने जब गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका तो गाड़ी में सवार लोग पुलिस टीम को देख कर घबरा गए। जब टीम की ओर से गाड़ी की चैकिंग की गई तो एक बैग बरामद हुआ जिसे चैक करने पर उसमें चरस पाई गई। जब पुलिस टीम की ओर से इसका वजन किया गया तो यह 1 किलो 56 ग्राम पाई गई। गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही हैं।
बिलासपुर हेडक्वार्टर डीएसपी राज कुमार ने बताया थाना सदर की टीम लगातार नशे का कारोबार करने वालों को धरपकड़ कर रही हैं ओर उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा रहा हैं। उन्होंने कहा की नशे को खत्म करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ हैं। बुधवार रात को थाना पुलिस की टीम ने नाके के दौरान 2 व्यक्तियों से भारी मात्रा में चरस बरामद की हैं।
