By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तरांगला बस हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस.. सड़क की हालत पर उठे सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तरांगला बस हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस.. सड़क की हालत पर उठे सवाल
himachalNews

तरांगला बस हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस.. सड़क की हालत पर उठे सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/24 at 5:13 PM
Share

Mandi, Dharamveer-हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के पास तरांगला में वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एसआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, चालक सहित बस में सवार 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस खाई में गिरने से पहले तीन बार पलटी खा चुकी थी।हादसे के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने वायरल हो रहे वीडियो में सड़क किनारे पैराफिट न होने और सड़कों की खस्ताहालत को हादसे की वजह बताया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी घायल यात्री का बयान दर्ज नहीं किया है, क्योंकि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

डीएसपी संजीव गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि, “हादसे के पीछे सड़क धंसना था या कोई अन्य तकनीकी या मानवीय चूक – इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल, प्राथमिक जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।”

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला से रवाना होकर सरकाघाट पहुंचे.उन्होंने घायलों से अस्पताल में मिलकर उनका हालचाल जाना और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया.

हादसा सुबह लगभग 10 बजे उस समय हुआ जब बस सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर रूट पर जा रही थी और मसेरन के पास तरांगला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

TAGGED: Mandi HRTC Bus accident
Chandrika July 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ट्रेनी भर्ती नीति को लेकर आशीष शर्मा बोले –सरकार के फरमान पर विधानसभा के मानसून सत्र में होगा विरोध
Next Article सीएम ने मंडी बस हादसे पर जताया शोक.. मृतकों के परिजनों को जल्द मिलेगी सहायता राशि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?