मंडी/परी शर्मा: आईटीआई मंडी में टाटा मोटर कंपनी लर्न एंड अर्न प्रोग्राम के तहत युवाओं को रोजगार देने के लिए आ रही है। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि आईटीआई मंडी में सोमवार को टाटा मोटर कंपनी लर्न एंड अर्न प्रोग्राम के तहत आईटीआई मंडी में केंपस इंटरव्यू करवा रही है। उन्होंने कहा कि इस कैंपस इंटरव्यू के लिए प्रशिक्षणार्थि 12वीं पास या आईटीआई पास होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभ्यार्थी डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स, फिटर मैकेनिक एमएमवी मकैनिक रेडियो और टीवी पेंटर r&ac टूल एंड डाई मेकअर टर्नर और वायरमैन ट्रेड से पास होना आवश्यक है और उनकी आयु सीमा 18-23 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भर्ती टाटा मोटर्स पंतनगर उत्तराखंड और सानंद गुजरात के लिए होगी। इसमें 20% ट्रेनिंग क्लास रूम में होगी व 80% ट्रेनिंग ऑन जॉब ट्रेनिंग होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में ट्रेनिंग पीरियड 2 से 3 वर्ष की होगी जिसके लिए प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 12850 रुपए प्रतिमाह और साथ ही हर 6 महीने बाद 8000 से 15000 रुपए तक की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
