By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला ऊना में 2 अक्तूबर तक चलेगा टीबी मुक्त अभियान,627 टीमें करेंगी 2800 सैंपल एकत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिला ऊना में 2 अक्तूबर तक चलेगा टीबी मुक्त अभियान,627 टीमें करेंगी 2800 सैंपल एकत्र
himachal

जिला ऊना में 2 अक्तूबर तक चलेगा टीबी मुक्त अभियान,627 टीमें करेंगी 2800 सैंपल एकत्र

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/12 at 4:48 PM
Share

राकेश,ऊना: जिला ऊना में 2 अक्टूबर तक चलने वाले टीबी हारेगा, ऊना जीतेगा अभियान की शुरूआत आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से की गई है। इस अभियान की शुरुवात ल उपायुक्त राघव शर्मा ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर की जिसके बाद एक बैठक आयोजन भी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राघव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिला में लगभग 2800 टीबी के नमूने एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 627 टीमें गठित की गई हैं। इनमें स्वास्थ्य खंड अंब में 116, बसदेहड़ा में 173, गगरेट में 108, हरोली में 129 व स्वास्थ्य खंड थाना कलां में 101 टीमें शामिल है।

उन्होंने बताया कि इन टीमों में आशा वर्कर व हैल्थ वर्कर द्वारा घर-घर जाकर क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग व सैंपल एकत्रित करेंगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि खांसी, बुखार, वजन कम होना, पसीना आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द व गर्दन में गांठें आदि होने की स्थिति में बीमारी के लक्षणों को छुपाए नहीं तथा अपनी जांच अवश्य करवाएं और घर-द्वार पर आने वाले स्वास्थ्य कार्यकत्ताओं की स्क्रीनिंग व सैंपल एकत्रित करने में सहयोग करें।

उपायुक्त ने बताया कि ऊना को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी टैस्टिंग के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से एक अतिरिक्त सीबीनॉट टीबी टैस्टिंग मशीन आरएच ऊना को उपलब्ध करवाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की टेस्टिंग हो सके। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार कीओर से रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रूपए प्रतिमाह और मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत 1500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। डीसी ने बताया कि जिला में 17 क्षय रोगियों को प्रतिमाह 34 हज़ार रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।

राघव शर्मा ने रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और इंडस्ट्री एसोसिएशन मैहतपुर के सहयोग से 10 टीबी मरीजों को हाईजीन व न्यूट्रीशन किटें प्रदान की। सहयोग के लिए उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और इंडस्ट्री एसोसिएशन मैहतपुर की सराहना की। इस अवसर स्टेट पैटर्न रेड क्रॉस सोसाइटी सुरेंद्र ठाकुर, सीएमओ डॉ. मंजू बहल, एमएस डॉ. रमन शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय अत्री, प्रधान मैहतपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन सीएस कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों के लेगी सैंपल
Next Article अपनी पेंशन से 500 रुपए बचा कर जरुरतमंदों की मदद करेगी गुरु आत्मा राम सैनिक बल कमेटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?