By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिस स्कूल में की पढ़ाई उसी में आज मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री,कहा सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी क्षेत्र में नहीं पीछे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिस स्कूल में की पढ़ाई उसी में आज मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री,कहा सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी क्षेत्र में नहीं पीछे
himachalpolitical

जिस स्कूल में की पढ़ाई उसी में आज मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री,कहा सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी क्षेत्र में नहीं पीछे

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/28 at 5:26 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी 10वीं कक्षा तक कि पढ़ाई जिस स्कूल में की मंगलवार को मुख्यमंत्री ने उसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने ही इस स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जहां मुख्यमंत्री ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया तो वहीं अपने साथ पढ़ने वाले दोस्तों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल में बिताए गए अपने दिनों को भी याद किया और साथ ही अपने साथ पढ़ने वाले सहपाठियों के साथ भी अपनी यादें सांझा की।
इस मौके पर उनके शिक्षक भी उनसे मिले, उनको भी सीएम ने सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक सरकारी स्कूल से पढ़ा हुआ व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वह बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्कूल में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़े-लिखे शिक्षक होते हैं और वहीं अच्छी पढ़ाई होती हैं, लेकिन देखा देखी में लोग आज निजी स्कूलों का रुख कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में सरकार डे बोर्डिंग स्कूल भी शुरू करने जा रही हैं, ताकि सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का झुकाव हो सके और बच्चे अपने आप को किसी से भी कम न समझे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ,शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
राज्यपाल से की मुलाक़ात, उनकी हालत में हैं सुधार
राज्यपाल के स्वास्थ्य के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको स्टंट पड़ा हैं। वह राज्यपाल से मिलने अस्पताल पहुंचे थे उनकी हालत में सुधार हैं।
केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाए है हिमाचल के हित के मुद्दे
मुख्यमंत्री ने कहा की दिल्ली दौरे के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले हैं।इस दौरान उन्होंने हिमाचल के हितों को केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाया हैं। खासकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर मांग उठाई गई हैं क्योंकि बहुत से मामले फॉरेस्ट क्लीयरेंस की वजह से रुके हुए हैं।
TAGGED: chief guest, Chief Minister, Government, school, Shimla, studied
admin February 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शक्तिपीठ नैना देवी मंदिर जहां गिरे थे देवी सति के नेत्र,यहां प्राचीन हवन कुंड की है अद्भुत
Next Article इलाके में फैली महामारी से जुड़ा हैं पालमपुर के होली मेले इतिहास, 19वीं सदी से आज तक निभाई जा थी परंपरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?