सचिन शर्मा, मनाली: पर्यटन नगरी मनाली ने सोमवार को विंटर कार्निवाल का आगाज होना हैं। इस कार्निवाल का आगाज खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से किया जाना हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री रविवार को ही मनाली पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचने के साथ ही मनाली के मॉलरोड पर भी घूमने का लुत्फ़ उठाया।
शाम के समय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मनाली मॉल रोड पर टहलने निकले। इस दौरान उन्होंने माईनस तापमान के बीच मॉलरोड को घूमने का आनंद लिया और ठंड को दूर भगाने के लिए उन्होंने मॉलरोड पर चाय की चुस्की भी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सैलानियों और स्थानीय लोगों संग मॉल रोड पर फोटो भी खिंचवाएं।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़, विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सोमवार को मुख्यमंत्री देवी माता हिडिंबा के मंदिर से पूजा अर्चना कर विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर सैंकड़ो महिला मंडलों की ओर से मनाली के मॉल रोड़ पर झांकियां निकाली जाएंगी। जिसका अवलोकन खुद मुख्यमंत्री करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार किसी पब्लिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
वहीं दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनु रंगशाला में विधिवत रूप से विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद मनाली सासे हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
