By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोकतंत्र के महापर्व के बीच मास्टर श्याम सरन नेगी का निधन सबके लिए दुःखद: डॉ पुष्पेंद्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > लोकतंत्र के महापर्व के बीच मास्टर श्याम सरन नेगी का निधन सबके लिए दुःखद: डॉ पुष्पेंद्र
electionhimachalpolitical

लोकतंत्र के महापर्व के बीच मास्टर श्याम सरन नेगी का निधन सबके लिए दुःखद: डॉ पुष्पेंद्र

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/05 at 12:52 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी का आज सुबह निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे प्रदेश भर में शोक की लहर है। इसी बीच हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी मास्टर श्याम सरन नेगी के देहांत पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के बीच हिमाचल के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन सबके लिए बहुत ही दुखद समाचार है। हिमाचल के सबसे बुजुर्ग मतदाता श्याम सरन नेगी के निधन से एक नाम और एक पहचान सबके बीच से चली गई है। उनकी कमी हम सबको खलेगी।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी और पार्टी की तरफ से संवेदना भी व्यक्त की। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि श्याम सरण नेगी हिमाचल के लिए एक पहचान बन चुके थे और दुनियाभर में उनका नाम लोकतंत्र के महापर्व के समय जिस ढंग से लिया जाता था वह हर एक वोटर को प्रेरित करने वाला रहता था।

वहीं उन्होंने चुनावी प्रचार को लेकर कहा कि डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। ओपीएस के मुद्दे पर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कि भारत में इस सिस्टम को किसने बंद किया था कांग्रेस शासित प्रदेशों में आज भी ओपीएस को पूरी तरह से बहाल किया गया है। इस स्कीम को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से संजीदा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर कर्मचारियों को पेंशन चाहिए तो वह नौकरी छोड़ कर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे और फिर पेंशन लें। आज उन्होंने नौकरी भी छोड़ी है और चुनाव भी लड़ा है और वह जीतकर विधानसभा भी पहुंचेंगे और इस पेंशन स्कीम को बहाल करने में हर तरह का योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और आम जनता के वोट में कितनी ताकत है इसका पता भाजपा को जल्द ही चल जाएगा।

TAGGED: Dr. Pushpendra, Master Shyam Saran Negi
admin November 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी की घोषणाएं और योजनाएं बिल्कुल झूठी, जनता को नहीं मिलेगा कोई भी लाभ: राजेंद्र राणा
Next Article जानिए कैसे बने श्याम सरन नेगी देश के पहले वोटर, दिलचस्प है 106 साल की उम्र में मास्टर के हीरो बनने का सफर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?