राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश में इस जनवरी माह में ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र करवाया जाना है। ऐसे में जब सरकार शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला आएगी तो इस दौरान भव्य तरीके से सरकार का स्वागत यहां किया जाएगा। यह बात ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ह्यूमन राइटस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील बरसैण ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें युवा नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गठित प्रदेश सरकार निभाएगी।
सुनील बरसैण ने कहा कि जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन विपक्ष के कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के बारे में गलत टिप्पणी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार हैं, लेकिन गरिमा के साथ विचार रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह जिलों में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ह्यूमन राइटस की कार्यकारिणी का गठन हो चुका हैं ओर कांग्रेस सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ह्यूमन राइटस चलेगा। 9
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर शोक भी व्यक्ति किया। सुनील बरसैण ने कहा कि कांग्रेस की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं हैं, कांग्रेस जो कहती है, करके दिखाती है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
