By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा में सड़क सुरक्षा पर आयोजित हुई बैठक ..सड़क सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगी सरकार- विक्रमादित्य सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधानसभा में सड़क सुरक्षा पर आयोजित हुई बैठक ..सड़क सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगी सरकार- विक्रमादित्य सिंह
himachalpolitical

विधानसभा में सड़क सुरक्षा पर आयोजित हुई बैठक ..सड़क सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगी सरकार- विक्रमादित्य सिंह

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/24 at 5:29 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज- लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सरकार के यातायात से संबंधित विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रदेश में सड़क सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। आम लोगों को भी सरकार की इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में पुलिस, लोक निर्माण और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर आवश्यक कदम उठाए गए जिसके दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। उन्होंने आज विधानसभा में सड़क सुरक्षा पर पुलिस विभाग की ओर से आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही।

सड़क सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने से दुर्घटनाओं में कमी आई, मृत्यु दर भी हुआ कम

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा पर सरकार द्वारा आगामी समय में भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा 6509 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इसमें से 5350 पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की गई है। शेष ब्लैक स्पॉट और अन्य ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर मामले पर समयबद्ध तरीक से कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा तंत्र के लिए इंटेलिजेंस ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने, अधिक दुर्घटना वाले शीर्ष सात जिलों में अलग से ट्रैफिक विंग बनाने के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात भी कही। शिमला, कांगड़ा, मंडी सहित सड़क दुर्घटनाओं में शीर्ष सात जिलों में होने वाली घटनाओं पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।

अलग से ट्रैफिक पुलिस विंग बनाने के लिए सरकार करेगी प्रयास

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अलग से ट्रैफिक पुलिस विंग न होने के कारण कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस विभाग के समक्ष बड़ी चुनौती है। इसके चलते सरकार के ध्यान में मामला लाया जाएगा। उन्होंने यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के प्रयोग पर भी बल दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आम लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ने की अपील की।

इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर पुलिस विभाग की ओर से मंत्री के सामने प्रेजेंटेशन भी दी गई। लोक निर्माण और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश के उपरी और निचले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं और कारणों पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग की नई बनाई जाने वाली डीपीआर में क्रेश बैरियर लगाने, सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ बनाने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए भी सुझाव प्रस्तुत किए गए। इंटेलिजेंस, ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम को तुरंत चिन्हित स्थानों पर स्थापित करने पर भी विचार किया गया।

TAGGED: Shimla meeting held on road safety in the Vidhan Sabha
Chandrika March 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मशरूम की खेती करेगी आपको मालामाल,घर के एक कमरे से शुरू करें अपना व्यवसाय
Next Article राहुल गांधी की सज़ा के खिलाफ़ सड़कों पर कांग्रेस,हमीरपुर में पार्टी कार्यालय से गांधी चौक तक निकाली रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?