मंडी :धर्मवीर- मंडी बजौरा सड़क मार्ग पर कमांद पुल के पास जीप को बचाने के चक्कर मे एक तेल से भरा टैंकर सड़क पर पलट गया और फल सब्जी से भरी गाडी भी सड़क से नीचे लुढ़क गयी। टेंकर के पलटने से तेल भी सड़क पर बह गया और नाले में सब्जी ही सब्जी हो गयी । गनीमत रही कि इस हा+दसे में कोई भी जानी नुकसान नही हुआ है ।
इस हा+दसे में सब्जी की गाड़ी में बैठे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है। घटना आज सुबह 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि तेल से भरा टेंकर मंडी से कुल्लू की ओर जा रहा था, वहीं फल सब्जी से भरी जीप कुल्लू की ओर से आ रही थी।तभी कमांद पुल के पास जीप चालक ने ओवर टेक कर दिया। इस दौरान जीप को बचाने के चक्र में टेंकर पलट गया। घटना में दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। कमांद चौकी की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोग तेल के टैंकर से बोतलों में तेल भरते हुए भी नजर आए।
चंडीगढ़ मनाली NH छोटे वाहनों के लिए खोला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। कमांद कटौला सड़क मार्ग पर भी जगह जगह लैंडस्लाइड के कारण अभी भी खतरा बना हुआ है। जिस कारण प्रशासन ने आज इस मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया है। उधर चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे छोटे वाहनों के लिये खोल दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि भारी भरकम वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
