Shimla,27 April(TSN)-चौपाल विकासखंड की दूरवर्ती ग्राम पंचायत पौड़िया में हिमाचल प्रदेश का दूसरा स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क तैयार किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला,अभिषेक वर्मा ने इसका शुभारंभ किया।इस पार्क का निर्माण मात्र 21 दिनों में किया गया, जिसमें लगभग 6 क्विंटल प्लास्टिक कचरे का पुनः उपयोग किया गया।
अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चौपाल प्रदेश का पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है जहाँ छह महीने में दो प्लास्टिक वेस्ट पार्क तैयार किए गए हैं।उन्होंने बीडीओ विनीत ठाकुर व ग्राम प्रधान तपेंद्र मोहन शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्लास्टिक कचरे के सही प्रबंधन के उद्देश्य से बने इस पार्क में पुराने टायर और प्लास्टिक की बोतलों का रचनात्मक इस्तेमाल किया गया है,जिससे यह स्थान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने भी जनता से अपील की कि कबाड़ का सही तरीके से उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
