अनिल नेगी, किन्नौर: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकारी निजी कार्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थान और घरों पर तिरंगा लहराया जाना है तो वहीं दूसरी तरफ किन्नौर के रामलीला मैदान में लगाए गए ध्वजपोल पर बीते एक साल से तिरंगा नहीं लहराया गया है। इस ध्वजपोल पर झंडा ना लगाने को लेकर सवाल
जिला किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने उठाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पुरे देशभर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर तिरंगा लगाने क़ा काम शुरू किया गया है लेकिन जिला किन्नौर के अंदर राम लीलामैदान मे पूर्व कांग्रेस की सरकार में लोहे का 108 फिट ऊंचा ध्वजपोल लगाया गया था। इस ध्वजपोल पर तिरंगा रोज लहराता था लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के राज मे एक वर्ष से यह ध्वजपोल बिना तिरंगे क़ा खाली पड़ा हुआ है।
नेगी ने कहा कि रामलीला मैदान मे खाली ध्वजपोल के चलते तिरंगे क़ा भी अपमान हो रहा है,लेकिन प्रदेश सरकार व प्रशासन इस विषय मे गंभीरता नहीं दिखा रहा है। एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार तिरंगा अभियान के तहत लोगों को देश भक्ति क़ा पाठ पढ़ाने जा रही है। वहीं दूसरी ओर किन्नौर जो चीन सीमांत क्षेत्र है उस जगह पर तिरंगे का अपमान कर रामलीला मैदान मे ध्वजपोल खाली रखा गया है जो सरासर गलत है।
बता दे कि जिला के रामलीला मैदान में लगाया गया ध्वजपोल हिमाचल के सबसे ऊंचे ध्वजपोल में से एक है जिसपर विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी सरकार व प्रशासन के खिलाफ मुखर हुए है।
