संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। इस दौरान जहां प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होना संभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी देर रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 27 फरवरी तक प्रदेश में देखने को मिलेगा। वहीं 23 और 24 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
गुरुवार को शिमला सहित प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। वहीं फरवरी माह में 16 फरवरी को सोलन में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा हैं। यहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हैं। इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान का भी शिमला में रिकॉर्ड टूटा हैं। 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से दो से 3 डिग्री तक अधिक चल रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आज और 24 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना हैं 25 फरवरी से देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने की संभावना हैं। वहीं 26 फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया हैं।
उन्होंने कहा कि फरवरी माह में प्रदेश के कई जगहों के तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। 18 फरवरी को शिमला का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था वहीं इस से पहले राजधानी शिमला में वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भुंतर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। वहीं इस से पहले वर्ष 2018 में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोलन में 16 फरवरी को भी तापमान का रिकार्ड टूटा है यहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान का भी रिकॉर्ड टूटा है जो कि शिमला में 18 फरवरी को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
