By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी शहर में एसपी ऑफिस के गेट के पास चोरी.. बेसहारा घूमने वाली महिला ने वारदात को दिया अंजाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मंडी शहर में एसपी ऑफिस के गेट के पास चोरी.. बेसहारा घूमने वाली महिला ने वारदात को दिया अंजाम
crimehimachal

मंडी शहर में एसपी ऑफिस के गेट के पास चोरी.. बेसहारा घूमने वाली महिला ने वारदात को दिया अंजाम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/23 at 4:14 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी शहर में पुलिस की गश्त कितनी व्यस्त है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा लिजिए कि एसपी ऑफिस के गेट के पास वाली अस्थायी दुकानों पर एक महिला ने सेंधमारी कर डाली। इन दुकानों से शहरी पुलिस चौकी की दूरी 50 कदमों की है। सुबह जब लोग अपनी इन दुकानों के पास पहुंचे तो दुकानों के पीछे सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की चादरें टूटी हुई थी। दुकानों के अंदर रखे गल्ले भी तोड़े गए थे और उसमें रखे पैसे चोरी हो गए थे। कुल मिलाकर यह राशि 3 हजार के करीब बन रही थी। जिन दुकानों पर सेंधमारी की गई उसमें दो लोकमित्र केंद्र और एक टी-स्टाल शामिल है।

दुकानदारों ने अपना पैसा किया रिकवर, नहीं दर्ज करवाया कोई मामला

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। ऐसे में पता चला कि यह करतूत उस महिला की है जो शहर में अपने तीन बच्चों के साथ बेसहारा घूमती रहती है। फिर यह दुकानदार उस महिला के पास पहुंचे और उसके पास से अपने पैसों की बरामदगी कर दी। लोकमित्र संचालिका गोलू गुमरा ने बताया कि छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी शिकायत को वापिस ले लिया और कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा है।

लोकमित्र संचालक एस.आर. राजू ने बताया कि यह महिला शहर में अपने तीन बच्चों के साथ घूम रही है। बच्चों को चोरियां करना सीखा रही है। इस महिला और बच्चों को किसी अच्छे से आश्रम में भेजा जाए। वहीं, उनकी दुकानों पर एक वर्ष पहले भी चोरी हुई थी, जिसके बाद भी पुलिस विभाग ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं, जबकि उनकी दुकानें एसपी ऑफिस के बाहर और सीटी चौकी के नजदीक हैं।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। रात को गश्त पर तैनात कर्मियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

TAGGED: Mandi Theft near the gate of the SP office
Chandrika June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article निर्धारित समय के बाद भी अगर बजाया डीजे तो नहीं होगी खैर, एक्ट के तहत की जाएगी कार्रवाई: हितेश लखनपाल
Next Article सभी सरकारी सभाओं को आने वाले समय में कंप्यूटरी करण करने का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?