By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: APMC शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला, होना चाहिए बड़ा एक्शन : BJP
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > APMC शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला, होना चाहिए बड़ा एक्शन : BJP
himachalpolitical

APMC शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला, होना चाहिए बड़ा एक्शन : BJP

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/07/16 at 3:23 PM
Share

Shimla, Sanju-भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने नारकंडा से जारी एक प्रेस बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में अराजकता का वातावरण खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में ऐसा लगता है कि सरकार नाम की चीज़ है ही नहीं।

नंदा ने कहा कि कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला हुआ है। इसमें कई अनियमितताएं बरतने का आरोप है। नियमों को ताक पर रखकर 120 से 150 दुकानों का आवंटन किया गया। आरोप है कि कुछ आवेदन लेने के बाद ही दुकानों का आवंटन कर दिया गया। ऐसा पता चला है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संज्ञान में यह मामला लाया गया, इस गंभीर मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए।

नंदा ने कहा कि  इस मामले में एपीएमसी शिमला-किन्नौर के चेयरमैन और सचिव को तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, इस मामले में बड़ी कार्रवाई की होनी चाहिए है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव एपीएमसी शिमला किन्नौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब यदि संतोषजनक न हुआ तो उसे चार्जशीट किया जाएगा। जांच में दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो उसमें अनियमितता पाई गई यह निश्चित है, इस प्रकरण में कुछ ऐसे आढ़तियों को दुकानें आवंटित कर दी गई जिनके पास इस का कोई अनुभव भी नहीं है। इस मामले से जुड़े लोगों का आरोप है कि दुकानों के आवंटन के लिए जिस तरह से बोली लगनी चाहिए थी वह नहीं लगी। या यूं कहे कि बराबर का मौका नहीं मिला, जिसके चलते कम किराये पर ही यह दुकानें आगे आवंटित हो गई। इस में मंडी समिति के कुछ लोगों की संलिप्तता पाई गई है।

उन्होंने कहा कि एपीएमसी शिमला- किन्नौर के अधीन शिमला के ढली, टुटू के अतिरिक्त ऊपरी शिमला में कुछ नई मंडियां बनी हैं। इनका आवंटन पहली बार हुआ है। इसमें अनियमितता बरतने की शिकायत है। शिमला किन्नौर में ही अन्य स्थानों पर कुछ पुरानी दुकानों का आवंटन हुआ है। किन्नौर, रामपुर, रोहडू के मेंहदली, चौपाल में एपीएमसी की मंडियां हैं। सेब सीजन के दौरान यहां पर कारोबार होता है, जिसके लाइसेंस जारी किए जाते हैं। अब देखा जा रहा है कि किन्हें ये लाइसेंस दिए हैं और इसमें क्या प्रक्रिया अपनाई गई।

TAGGED: Shimla BJP media in charge Karan Nanda
Chandrika July 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में 1820 हेक्टेयर भूमि पर लहराएगी हरियाली, वन विभाग ने कसी कमर
Next Article हमीरपुर में 680 परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर लगे सोलर पैनल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?