By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिनकी खुद की नहीं कोई गारंटी वो भी आम लोगों को बांट रहे गारंटीयां: मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > जिनकी खुद की नहीं कोई गारंटी वो भी आम लोगों को बांट रहे गारंटीयां: मुख्यमंत्री
electionhimachalpolitical

जिनकी खुद की नहीं कोई गारंटी वो भी आम लोगों को बांट रहे गारंटीयां: मुख्यमंत्री

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/30 at 3:42 PM
Share
Guarantee

मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी और भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान तेज होने लगा है। भाजपा की ओर से केंद्रीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के आला नेताओं को भी चुनावी प्रचार में लगाया गया है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भांजराडू मंच पर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की खुद गारंटी नहीं है और आम लोगों को गारंटीयां बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि जिस तरह का माहौल पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने वाली है।

उन्होंने कहा है कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश में 62 विधान सभा सीटों पर प्रचार शुरू हुआ है। हम चुराह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे हैं और यहां पर जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हंसराज तीसरी बार यहां से विधायक बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह अपना भविष्य खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की रैलियां होने वाली है और कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 62 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, जहां हमारे पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हमने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए चुराह विधानसभा क्षेत्र को चुना है क्योंकि क्रमांक में भी चुराह विधानसभा क्षेत्र एक नंबर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ कर आ रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि कांग्रेस पार्टी में उनका भविष्य खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है और चुराह विधानसभा क्षेत्र से हंसराज तीसरी बार विधायक बनेंगे।

TAGGED: congress, Election, Guarantee
admin October 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के नेतृत्व में ज्वाली में निकाला गया फ्लैग मार्च, की गई चैकिंग
Next Article CM मनोहर लाल ने बद्दी में किया चुनाव प्रचार, जानिए लोगों से की यह खास अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?