संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को ज्वाली में पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने जिलाधीश कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल व एसपी नूरपुर अशोक रत्न के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। शहर की सड़कों पर पुलिस की टुकड़ियों को देखकर लोग खासकर दुकानदार सहम गए। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने फ्लैग मार्च के दौरान आसपास चेकिंग की साथी दुकानदार और सब्जी वालों से भी उन्होंने पूछताछ की वही गाड़ियों को रोक कर गाड़ी वालों से पूछताछ करने के साथ ही चेकिंग में की गई।
जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विधानसभा ज्वाली में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना घटित न हो, इसके लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखें तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।
