राकेश,ऊना: प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। इस ठंड से बच्चों को बचाने के लिए जिला ऊना में एक एनजीओ की सहायता से सरकारी स्कूल में पढ़ रहे डेढ़ सौ के करीब बच्चों को गरम स्वेटर, शूज ओर खाने पीने की चीजें वितरित की गई। एक सरकारी स्कूल में पहुंची अद्वेता फाउंडेशन की टीम की ओर से खराब मौसम के चलते सरकारी स्कूल के बच्चों को यह मदद दी गई हैं।
अद्वेता फाउंडेशन की सदस्य ने बताया कि उनकी एनजीओ की तरफ से जरूरतमंद बच्चों की सहायता की जाती हैं। इससे पहले भी वह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म स्वेटर ओर शूज वितरित कर चुके हैं। आज यह दूसरा कार्यक्रम हैं, जिसमें उन्होंने 165 बच्चों को गर्म स्वेटर, शूज व खाने-पीने की सामग्री वितरित की हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधक की ओर से सहयोग करने के लिए उनका आभार प्रकट किया।
