बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर के अंतर्गत गरामोड़ा यूनिट के तहत टोल बैरियर 16 करोड़ 21 लाख 80 हजार में बिका है। । इस बार मैसर्ज संजीव कुमार के नाम टोल बैरियर हुए हैं।
शुक्रवार को जिला परिषद भवन हाल में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से इन टोल बैरियर को लेकर नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई। एक ओर जहां पहले खुली बोली लगाई गई। वहीं, खुली बोली में सहमति नहीं बनने के बाद टैंडर प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें संजीव कुमार ने 16 करोड़ 21 लाख 80 हजार में यह टोल बैरियर खरीदे हैं। इस प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डा. निधि पटेल, उच्च आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग यूएस राणा, उप-आायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर शिल्पा कपिल के अलावा अन्य सहित अन्य मौजूद रहे।
