By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जलोड़ी जोत टनल बनने से क्षेत्र के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान..जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जलोड़ी जोत टनल बनने से क्षेत्र के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान..जयराम ठाकुर
himachalpolitical

जलोड़ी जोत टनल बनने से क्षेत्र के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान..जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/12/28 at 6:02 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला में प्रस्तावित जलोड़ी जोत टनल की अलाइनमेंट अप्रूव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी का आभार जताया है।मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी जोत टनल बन जाने से बंजार और आनी क्षेत्र वर्ष भर आपस में जुड़े रहेंगे और इससे यहां के पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

नीतिन गड़करी ने आनी आकर यहां के लोगों से किया था टनल बनाने का वादा

जयराम ठाकुर ने बताया कि यह टनल 4.2 किमी की होगी और इसपर एक हजार करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। यहां सोझा गांव के लोगों ने टनल को गांव के नीचे से न बनाने की बात कही थी जिसे भी केंद्र सरकार ने सहर्ष स्वीकारते हुए इसकी अलाइनमेंट में बदलाव कर दिया है।अब यह टनल गांव के हटकर बनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि नीतिन गड़करी ने लोकसभा चुनावों के दौरान आनी में टनल निर्माण की घोषणा की थी और बतौर सीएम उन्होंने केंद्र के समक्ष इस विषय को रखा था। अब केंद्र से इसकी अलाइनमेंट अप्रूव हुई है।जल्द ही इसकी डीपीआर बनेगी और फिर बजट प्रावधान के साथ ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि अभी कुल्लू जिला का आनी क्षेत्र सर्दियों के मौसम में जलोड़ी पास पर बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय से कट जाता है।लेकिन टनल बन जाने के बाद यह इलाका वर्ष भर जिला मुख्यालय के साथ जुड़ा रहेगा।जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी और कुल्लू जिलों को जोड़ने के लिए बनने वाली भूभूजोत टनल निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। यह टनल जहां सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी वहीं इससे दोनों जिलों के पर्यटन कारोबार को भी नई पहचान मिलेगी।

TAGGED: Mandi opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika December 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IPS इल्मा अफ़रोज़ की तैनाती को लेकर हाई कोर्ट सख्त…गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी
Next Article खेलो इंडिया अभियान के तहत किया जाएगा मंडी में इनडोर स्टेडियम बनाने का प्रयास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?