शिमला : कमल भारद्वाज- शिमला में पिछले तीन दिनों मे मौसम के गर्म होते ही बड़ी संख्या मे पर्यटकों की आमद देखी गयी है । मैदानी इलाक़ों मे गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गयी है , जिससे शिमला में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। आलम ये है कि बीते 3 दिनों में ही शिमला में 30 हजार के करीब गाड़ियां पहुंची हैं ।
खुशनुमा मौसम के चलते शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सप्ताह के अंत में तीन दिनों की छुट्टियां भी एक वज़ह रहीं है,जिससे पर्यटकों ने शिमला का रुख किया है । मैदानी इलाकों में अब तापमान बड़ने लगा है । वहीं बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू हो रहीं है ,जिससे अब शिमला मे गर्मियों का पर्यटन सीजन शुरू हो चुका हैं । शिमला वह आसपास के पर्यटन स्थलों मे होटलों की बुकिंग भी मुश्किलों से मिल पा रहीं है । शिमला पहुचे पर्यटकों ने बताया कि होटल भी बड़ी मुश्किल से मिल रहे हैं और पार्किंग व सड़कों मे ट्रैफिक की दिक्कत भी हो रहीं है क्योंकि भारी संख्या मे पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं । बावजूद इसके शिमला के मौसम को वे खूब पसंद कर रहे है ।
