By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उफनती ब्यास नदी के किनारे थार लेकर पहुंचे पर्यटक.. पुलिस ने काटा 4500 का चालान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उफनती ब्यास नदी के किनारे थार लेकर पहुंचे पर्यटक.. पुलिस ने काटा 4500 का चालान
himachalNews

उफनती ब्यास नदी के किनारे थार लेकर पहुंचे पर्यटक.. पुलिस ने काटा 4500 का चालान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/11 at 1:05 PM
Share

Mandi, Dharamveer-हरियाणा से घूमने आए 6 युवाओं को पंडोह में ब्यास नदी के पास जाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। इन युवाओं ने चेतावनी बोर्डों की अनदेखी कर थार वाहन (HR 35Y 4641) के साथ उफनती ब्यास नदी के तट पर प्रवेश किया, जिसके चलते पंडोह पुलिस ने 4500 रुपये का चालान कर दिया।

पंडोह डैम से छोड़ा गया था पानी..जलस्तर था खतरनाक स्तर पर

यह घटना मोक्षधाम के पास की है, जहां सड़क के किनारे स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि नदी के तट पर जाना मना है। बावजूद इसके पर्यटक वहां तक जा पहुंचे, जबकि पंडोह डैम से कुछ समय पहले ही पानी छोड़ा गया था और नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ा हुआ था।स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पंडोह पुलिस चौकी की टीम प्रभारी अनिल कटोच के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ उनका चालान भी काटा। पुलिस ने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पूर्व में हो चुका है बड़ा हादसा

ब्यास नदी के तट पर लापरवाही कितनी घातक हो सकती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण वर्ष 2014 में देखने को मिला था, जब हैदराबाद के एक कॉलेज के 24 छात्र थलौट के पास नदी के बीच अटखेलियां करते वक्त बह गए थे। लारजी डैम से अचानक छोड़े गए पानी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए थे।

पुलिस का आग्रह

पंडोह पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।

TAGGED: Mandi Tourists arrived with Thar on the banks of the overflowing Beas river
Chandrika June 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वीरता की मिसाल: ऑपरेशन सिंदूर में घायल सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उपायुक्त ने की भेंट
Next Article साच पास पर्यटन मार्ग पर तेजी से सड़क सुधार कार्य… 80 प्रतिशत कार्य पूरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?