संजीव महाजन, नूरपूर: प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके इस उद्देश्य से समय-समय पर आशा वर्कर्स के लिए ट्रेनिंग का आयोजन करवाया जाता हैं। इसी कड़ी में सोमवार को ज्वाली विधानसभा के सिविल अस्पताल ज्वाली में पांच दिवसीय मुख रोग, कान रोग, आंख रोग, इमरजेंसी केअर की ओईईइस ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाया गया।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश चौधरी ने सभी आशा को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य समाज में ग्रामीण स्तर पर जाकर लोगों को इन बीमारियों के बारे में जागरूक करना है ताकि लोग समय पर बीमारियों के लक्षणों को पहचान सकें।
सोमवार को इस ट्रेनिंग में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश चौधरी, मेडिकल ऑफिसर युगेन ठाकुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद की ओर से आशा वर्कर्स को पांच दिन ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक आशा की पांच दिन की ट्रेनिंग रहेगी और प्रत्येक बैच में 30 से 35 आशा वर्कर्स रहेंगी। इस ट्रेंनिग में आशा वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य देखभाल के लिए प्रशिक्षण मैनुअल भी दिए जाएंगे।
