By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्यान सरन नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी, जब सभी देशवासी बढ़-चढ़ करेंगे मतदान – मुख्य चुनाव आयुक्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्यान सरन नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी, जब सभी देशवासी बढ़-चढ़ करेंगे मतदान – मुख्य चुनाव आयुक्त
himachalpoliticalpolitical

देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्यान सरन नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी, जब सभी देशवासी बढ़-चढ़ करेंगे मतदान – मुख्य चुनाव आयुक्त

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/06 at 3:49 PM
Share

अनिल कुमार, किन्नौर: बीते कल आजाद भारत के पहले मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी की 106 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। मास्टर श्याम शरण नेगी ने अपनी मृत्यु से पहले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अपना अंतिम मतदान अपने घर पर ही किया था। वहीं उनकी मृत्यु की खबर मिलने के बाद रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मास्टर श्याम सरन नेगी के निवास स्थान पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की। राजीव कुमार ने श्याम सरन नेगी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब देशवासी मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और लोकतंत्र की नींव को और सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि श्याम सरन नेगी 70 सालों से ऊपर लगातार मतदान करते रहे थे और जाते जाते भी पोस्टल बैलट के माध्यम से 2 नवंबर 2022 को मतदान कर वह अपना फर्ज अदा कर गए। श्याम सरन नेगी की यह कर्तव्य निष्ठा, युवा मतदाताओं के लिए एक मिसाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता के लोकतंत्र में अदम्य भावना और विश्वास को सलाम करता है।

उन्होंने कहा कि सम्मानित बुजुर्गों के लोकतंत्र में निरंतर भागीदारी से निष्पक्ष, पारदर्शी, समावेशी और सुगम चुनाव करवाते रहने की जिम्मेवारी का अहसास और बढ़ जाता है।

परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान, श्याम सरन नेगी के पुत्र राजीव कुमार की ओर से श्याम सरन नेगी को भेजे गए एक आभार पत्र के बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि श्याम सरन नेगी पत्र को पढ़कर बहुत खुश थे और उन्होंने कहा था कि वह परिवार के युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

admin November 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डलहौज़ी में चुनावों से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, जिला परिषद सदस्य वनिका चौभियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ
Next Article 1 भाजपा की किसान ओर बागवान विरोधी नीतियों का जनता 12 नवंबर को देगी जवाब: कुलदीप राठौर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?