राकेश,ऊना: ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी हैं।इसी कार्रवाई के तहत पहले जहां संतोषगढ में पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई की थी वहीं अब हरोली के सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की हैं। पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर अवैध खनन में जुटे वाहनों को जब्त किया हैं। टीम ने मौके से एक पोकलेन मशीन, दो टिप्पर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, इलेक्ट्रिक जनरेटर व अन्य सामान कब्जे में लिया हैं।
पुलिस ने माइनिंग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस को सिंगा गांव की एक पहाड़ी पर अवैध खनन की शिकायत लगातार मिल रही थी। पुलिस और खनन विभाग की टीम ने रात को सिंगा में दबिश दी। इस मौके पर अवैध खनन में जुटी मशीनरी टीम को मिली। टीम ने मौके पर पाया कि एक स्टोन क्रशर के पास बड़ी ऑफलाइन मशीन से पहाड़ी पर खुदाई करके टिप्पर भरे जा रहे थे।
पुलिस टीम को देखते ही मशीन चालक और अन्य वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने जांच करने के बाद सभी वाहनों और मशीन को कब्जे में ले लिया हैं। इसमें एक खुदाई करने वाली पोकलेन मशीन, दो टिप्पर ,एक ट्रैक्टर ट्रॉली, इलेक्ट्रिक जनरेटर ओर अन्य समान कब्जे में लिया हैं।
मौके पर टीम को बड़े स्तर पर अवैज्ञानिक तरीके से अवैध खनन हुआ मिला हैं। बता दें इससे पहले भी संतोषगढ़ में अवैध खनन को लेकर हाल ही में बड़ी कार्रवाई पुलिस ने है। करीब डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया था। इस मामले में एसआईटी जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा किया और विभिन्न पहलुओं को लेकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया हैं। राजस्व व अन्य विभागों से खनन को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी और अवैध खनन का पूरा पता लगाया जाएगा।
