शिमला, कार्तिक -:केंद्रीय बजट को लेकर हिमाचल की सुक्खू सरकार और भाजपा नेताओं के बयान सामने आए हैं। जहां राज्य सरकार इसे संघीय ढांचे के खिलाफ बता रही है, वहीं भाजपा नेता इसे विकसित भारत का रोडमैप बता रहे हैं।
बजट में MSME सेक्टर को मजबूत करने की बात कही गई है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। भाजपा नेता और पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि बजट में युवा, महिला और किसान पर फोकस किया गया है।हिमाचल को मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने पर संजय सूद ने कहा, “RDG का खत्म होना स्वाभाविक था। राज्य को अपने आय के साधन बढ़ाने होंगे और आत्मनिर्भर बनना होगा। केंद्र सरकार के सहारे राज्य कब तक चलेंगे?” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अक्सर आत्मनिर्भर राज्य बनाने की बात करते हैं, ऐसे में अब राज्य को अपने पांव पर खड़ा होने के लिए कदम उठाने होंगे।
