विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत में सोमवार को जंसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र कि मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी भाग लेने पहुंचे। इस मौके पर जंसवा प्रागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर उसने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को डि नोटिफाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को कष्ट दे रही हैं और अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने सलाहकारों को कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर प्रदेश की जनता पर बोझ बढ़ाया हैं।
उन्होंने कहा की जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हैं। इसके अलावा उन्हें लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अधिक विधायकों की हार जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही हैं,जिसके कारण हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में हारे हैं। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता हैं वह इसकी जिम्मेवारी लेते हैं। आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
