नाहन : देवेन्द्र कुमार- मौसम में बदलाव के साथ अब वायरल के मामले भी सामने आने लगे है । ज्यादातर बच्चो में यह वायरल के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सोलन द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब मौसम बदलने के साथ ओपीडी में बढ़ावा हुआ है। क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों ओपीडी 800-900 से बढ़कर 1100 तक पहुंच चुकी है। अस्पताल के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में इन दिनों मौसम में बदलाव होने के साथ ही अब वायरल के मामले सामने आने लगे है । जिसमे खांसी, जुखाम , बुखार के मामले सामने आ रहे है। ज्यादातर छोटे बच्चों में यह वायरल के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोग बदलते मौसम के साथ सावधानी बरतें।
