By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा में गूंजी भेड़पालकों की आवाज: डॉ. जनक राज ने उठाया चारागाह, चोरी और दवाइयों की कमी का मुद्दा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधानसभा में गूंजी भेड़पालकों की आवाज: डॉ. जनक राज ने उठाया चारागाह, चोरी और दवाइयों की कमी का मुद्दा
himachalpolitical

विधानसभा में गूंजी भेड़पालकों की आवाज: डॉ. जनक राज ने उठाया चारागाह, चोरी और दवाइयों की कमी का मुद्दा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/03 at 3:23 PM
Share

Dharamshala, Rahul-:तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने शून्यकाल के दौरान भेड़पालक समुदाय की गंभीर समस्याओं को जोरदार तरीके से सदन के सामने रखा। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में करीब 780 परिवार पारंपरिक भेड़पालन पर निर्भर हैं, लेकिन वर्तमान में यह व्यवसाय अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा है।

डॉ. जनक राज ने कहा कि सर्दियों में भेड़पालकों के प्रवास (माइग्रेशन) के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में लंज, ढक्की की धार, नूरपुर, लपियाना और रानीताल क्षेत्रों में कई बार भेड़-बकरियों की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं की जानकारी पुलिस व प्रशासन को समय-समय पर देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पशुपालकों में भय और निराशा बढ़ रही है। उनके अनुसार, एक भेड़पालक की 15–20 भेड़ एक बार में चोरी हो जाएं तो उसकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाता है।विधायक ने यह भी कहा कि पशुओं के लिए आवश्यक दवाइयों की रेट-कॉन्ट्रैक्ट प्रक्रिया समय पर पूरी न होने से भेड़पालकों को प्रवास के दौरान दवाइयाँ नहीं मिल सकीं। इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है।

वन विभाग द्वारा चारागाह क्षेत्र सीमित किए जाने, बाड़बंदी और निर्माण कार्यों पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि भेड़-बकरियां वनस्पति को नुकसान नहीं पहुंचातीं, फिर भी विभाग द्वारा चालान काटे जा रहे हैं और पशुपालकों को परेशान किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।राजस्थान तथा अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर पशुओं की बिक्री के कारण स्थानीय भेड़पालकों की भेड़-बकरियों की बाजार में मांग कम हो गई है। उन्होंने सरकार से भेड़पालक समुदाय को विशेष संरक्षण देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

TAGGED: Dharamshala MLA Dr. Janak Raj
Chandrika December 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लांच की
Next Article हंस फाउंडेशन का ह्रदय प्रोजेक्ट बदलेगा पंद्रह गांव की तस्वीर…स्वास्थ्य व शिक्षा पर होगा काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ago

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?