शिमला: हिमाचल के शिमला में आधी रात को उस समय माहौल खराब हो गया जब एक होटल में ठहरे गेस्ट की फरमाइशी पूरी न करनी वेटर को महंगी पड़ गई। बता दें कि गेस्ट ने जब वेटर को सिगरेट और खाने की फरमाइशी को पूरा करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया जिसके चलते उसने फायरिंग कर दी। गेस्ट ने आधी रात को होटल के कैमरे में दो राउंड फायर किए। घटना छोटा शिमला के सदर थाने के तहत की है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सिंतबर को उनके होटल में एक युवक ठहरा था। फायरिंग के आरोपी ने रात को करीब 2 बजे वेटर से खाने का सामान और सिगेरट मांगी थी। साथ ही वेटर को मारने की धमकी दी। होटल के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।
