शिमला: हिमाचल में निजी बस चालक-परिचालक यूनियन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रही है। बसों का संचालन न होने से प्रदेश के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि जहां एक तरफइस 24 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी दौरे पर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर प्रदेशभर में निजी बसों के पहिये थम सकते हैं। क्योंकि निजी बस चालक-परिचालक यूनियन उनकी मांगों को लेकर की जा रही अनदेखी के खिलाफ हड़ताल करने जा रही है। बीते 5 सालों से निजी बसों के चालक-परिचालक सरकार से सुरक्षित भविष्य की गारंटी मांग रहे हैं, लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। हालांकि यूनियन 16 अगस्त को शिमला में एक दिवसीय हड़ताल कर चुकी है।
