By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार के किन फ़ैसलों से बीजेपी हो रही परेशान, आख़िर क्यों दी गई चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार के किन फ़ैसलों से बीजेपी हो रही परेशान, आख़िर क्यों दी गई चेतावनी
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार के किन फ़ैसलों से बीजेपी हो रही परेशान, आख़िर क्यों दी गई चेतावनी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/13 at 4:33 PM
Share
संजू चौधरी, शिमला: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए अभी दो ही दिन हुए हैं। बीते कल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पदभार संभाला है। इन 2 दिनों के भीतर कांग्रेस सरकार की ओर से कुछ फ़ैसले लिए गए हैं। सरकार की ओर से लिए गए फैसलों से बीजेपी की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई हैं। यही वजह है कि बीजेपी की ओर से कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बीजेपी की ओर से सरकार को यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर सरकार जनता विरोधी निर्णय लेती है तो विपक्ष इसे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार के पिछले 8 महीनों के फैसलों को रिव्यू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रोहतांग अटल टनल की शिलान्यास पट्टिका को बदल कर शिलान्यास पट्टिका पर सोनिया गांधी का नाम शामिल करने के आदेश भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से दिए गए हैं। सरकार की ओर से दिए गए इन्हीं फैसलों का विरोध अब बीजेपी जता रही है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सरकार को चेताया है कि हिमाचल के हित में काम करेंगे तो सहयोग किया जाएगा, नहीं तो विरोध किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पहले ही दिन लिए निर्णय जन विरोधी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के 1 अप्रेल 2022 के बाद लिए निर्णयों को रिव्यु करना गलत है।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने पहले दिन से जनता के हित में काम किया हैं ओर कांग्रेस का यह तुग़लकी फरमान हैं जिसकी बीजेपी निंदा करती हैं। यह तानाशाही पूर्ण रवैया हैं ओर मुख्यमंत्री को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। रणधीर शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें भगवान ने मौका दिया हैं तो वह जनहित में काम करें। विपक्ष जनहित के मुद्दों पर उनका सहयोग करेगा और अगर जनता के हितों के खिलाफ काम किया गया तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। वहीं रोहतांग टनल की शिलान्यास पट्टीका को पुनः स्थापित करने के फैसले पर रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार शिलान्यास पट्टिका को पुनः स्थापित करना चाहती है यह उनका निर्णय है, लेकिन यह टनल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का सपना था।
पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया हैं। अटल जी का नाम जनता के दिलो में है। कांग्रेस सरकार अगर अटल बिहारी वाजपेयी का नाम इससे हटाना चाहती हैं तो बीजेपी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दबाव में है। पहले  मंत्रिमंडल का गठन करने के बजाए वह कुछ ओर कर रहे है ओर दिखाने के लिए ऐसे निर्णय ले रहें हैं।
TAGGED: BJP leader, congress, randhir sharma, Shimla
admin December 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुखा कूड़ा नगर परिषद घुमारवीं के लिए क्यों बना चुनौती
Next Article पहली मर्तबा हिमाचल विधानसभा पहुंचे अजय सोलंकी,नाहन पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?